..................... Salman Khan will pay to the distributors of Tubelight who suffered losses - Hindi Filmibeat

'ट्यूबलाइट' से करोड़ों का LOSS.. सलमान खान का रिएक्शन.. हैरान कर देगा!

ट्यूबलाइट की असफलता से डिस्ट्रिब्यूटर्स को काफी नुकसान सहना पड़ा है। खबरों की मानें तो सलमान खान डिस्ट्रिब्यूटर्स की नुकसान की भरपाई करेंगे।

By Neeti

अब फिल्म सलमान खान की हो.. तो उम्मीद ब्लॉकबस्टर की ही होती है। लेकिन अफसोस ट्यूबलाइट से लोगों का यह भ्रम भी टूट गया। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ट्यूबलाइट ने 118 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 120 करोड़ तक जा सकता है।

'मैंने अक्षय कुमार को REPLACE कर दिया.. यह बेतुकी बात है....'

हालांकि फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है.. लेकिन मुख्य तौर पर परेशानियों का सामना वितरकों को करना पड़ रहा है। वितरकों ने फिल्म की थियेट्रिकल राइट्स लगभग 132 करोड़ में खरीदे थे। शायद यह सोचकर की सलमान की फिल्में 300 करोड़ का आंकड़ा तो छू ही लेगी.. लेकिन अफसोस फिल्म ने फर्स्ट डे से ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया।

tubelight

वहीं, खबरों की मानें तो सिंगल स्क्रीन के मालिक.. जिन्होंने फिल्म को काफी मंहगे दामों में खरीदी थी.. अब इस घाटे से परेशान हैं। 10 दिनों में फिल्म का प्रदर्शन देखकर अब वे सलमान खान से रीफंड की मांग कर रहे हैं।

बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान और सलीम खान डिस्ट्रिब्यूटर्स से मुलाकात करने वाले हैं। और लगभग 50 से 55 करोड़ की रकम देने वाले हैं.. ताकि किसी को ज्यादा नुकसान ना सहना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X