अजय देवगन और सलमान खान एक साथ, 2019 एक्शन Dhamaka, मिला तगड़ा रोल
इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। इसी बीच अजय देवगन की आने वाली फिल्म तानाजी सुर्खियों में आ गई है। जिसकी वजह हाल ही में इस फिल्म के लिए सामने आए दो बड़े नाम हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान और सैफ अली खान नाम आ रहा है। अब जरा सोचिए सलमान, अजय देवगन और सैफ जैसे स्टार्स एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे तो नजारा क्या होगा। यहीं नहीं इस तानाजी में सलमान और सैफ का किरदार भी फाइनल बताया जा रहा है।
[सलमान खान Reject, सुपरहिट सीक्वल में नए स्टार की एंट्री, फिर कहानी में आया महाट्विस्ट]
आप भी ये खबर जानकर एक्साइटेड हो गए न! तो चलिए आपकी एक्साइटमेंट और भी बढ़ा देते हैं। तानाजी में अजय देवगन का किरदार तो आपको पता ही है। वहीं बताया जा रहा है कि सलमान इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभाएंगे। मुगलों और मराठों की जंग पर बनी इस फिल्म में सलमान कैमियो करेंगे या प्रॉपर रोल ये कंफर्म होना अभी बाकी है। इस फिल्म में सैफ अली खान औरंगजेब के सेनापति का रोल प्ले कर रहे हैं। वे अपने हिस्से की शूटिंग भी इन दिनों शुरू कर चुके हैं।

बता दें कि अगर ऐसा हुआ तो सलमान और अजय देवगन 19 साल बाद एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने 1999 में हम दिल दे चुके सनम में काम किया था। बहरहाल, ये फिल्म 29 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। तनाजी में अजय देवगन मराठा साम्राज्य के सेनापति सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाएंगे, जो 17वीं सदी में मराठा साम्राज्य के संस्थापक भी थे। आगे जानें अजय देवगन की इस बड़ी फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications