सलमान ने की कमिटमेंट, नहीं देखनी गैंग्स ऑफ वासेपुर

सलमान खान ने कहा "मैं साफ सुथरी फिल्में करता हूं। मुझे अपनी फिल्मों में गालियों या गंदी भाषा का प्रयोग करने की जरुरत नहीं है। मैं सिर्फ अपने तरह की फिल्में करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि फिल्म निर्माता ऐसी फिल्में बनाएं जो हमारे कल्चर और हमारे मूल्यों से जुड़ी हों। मैं अपने दोस्तों और अपनी परिवार के साथ फिल्में देखता हूं। लेकिन मैं अपने परिवार को ये फिल्म देखने नहीं ले जा सकता। मेरे परिवार में सभी लोग व्यस्क हैं और काफी मैच्योर हैं लेकिन इसके बावजूद मुझे नहीं लगता कि मैं उनके साथ ये फिल्म देखना पसंद करुंगा।"
सलमान खान का 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को पसंद ना करने की एक और वजह ये भी है कि अनुराग कश्यप और सलमान के बीज भी एक कोल्ड वार छिड़ी हुई है। इस वार की वजह ये है कि सलमान की फिल्म 'दबंग' को अनुराग के भाई अभिनव कश्यप ने निर्दशित की थी लेकिन इसके सीक्वल यानी 'दबंग 2' में सलमान ने अपने भाई अरबाज खान को निर्देशक बना दिया। अब इस बात से अनुराग को बहुत ठेस लगी और सल्लू और अनुराग के बीच की दोस्ती बैकस्टेज चली गई।
फिल्हाल अनुराग सलमान और अपने बीच इस कड़वाहट को कम करने के लिए अपनी फिल्म डेफिनेट में सलमान के फैन का एक कैरेक्टर डाल कर एक नयी शुरुआत करना चाह रहे हैं। देखिये अनुराग की ये कोशिश क्या रंग लाती है। अब सलमान ने अनुराग की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को तो नकार दिया जबकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ साथ सभी फिल्म महोत्सवों में काफी पसंद की जा रही है। अनुराग भी इस फिल्म के जरिये काफी कमाई कर रहे हैं। लेकिन अब टाईगर कि पसंद नापसंद को तो बदला नहीं जा सकता।
गैंग्स ऑफ वासेपर को लेकर सलमान की इस राय के बारे में सुनने के बाद अनुराग को शायद दुख होगा लेकिन अब क्या किया जा सकता है। सल्लू बॉलीवुड के दबंग एक्टर हैं उनसे पंगा लेना बहुत भारी पड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications











