सलमान के फैन्स के लिए बुरी खबर...नहीं मनाएंगे इस साल अपना जन्मदिन

By Shweta

सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर हर साल सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में पूरे परिवार के साथ जन्मदिन मनाते हैं। उनके फैन्स भी पनवेल के फार्महाउस पर बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।लेकिन अगर आप भी सलमान खान के फैन हैं और उनके जन्मदिन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है।

दरअसल सलमान खान इस साल अपना जन्दमिन नहीं मनाएंगे। जी हां उनके फैसले के देखते हुए घरवालों ने भी उनके जन्मदिन की सारी तैयारियां रोक दी है। जन्मदिन ना मनाने का सबसे बड़ा कारण है कि सलमान खान अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले विदेश जा रहे हैं।

Salman-khan-will-not-celebrate-his-birthday-this-year

सलमान खान रेस 3 की शूटिंग करने के लिए भारत के बाहर जा रहे हैं और इसलिए इस साल वो अपने परिवार और दोस्तों से दूर रेस 3 की टीम के साथ जन्मदिन मनाएंगे।जाहिर सलमान खान के फैन्स जो बेसब्री से उनके जन्मदिन का इंतजार कर रहे थे उनके लिए ये काफी मायूस करने वाली खबर है।

सलमान खान की अगली फिल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ कई सालों के बाद एक साथ नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X