..................... Salman Khan will not be seen in Aamir Khan's film 'Champions', now there will be talks about another actor - Hindi Filmibeat

Aamir Khan: आमिर की फिल्म 'चैंपियंस' में सलमान नहीं आएंगे नजर, अब दूसरे अभिनेता को लेकर होगी बात!!

Aamir Khan-Salman Khan

Aamir Khan: हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार आमिर खान को लेकर यह खबर आई कि वह स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' के हिंदी रीमेक के लिए सलमान खान से बात कर रहे हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने फिल्म को ना कर दिया है। अब आमिर खान फिल्म के लिए दूसरे अभिनेता मनाने में जुट गए हैं।

आमिर खान की फिल्म चैंपियंस-

आमिर खान के जरिए फिल्म 'चैंपियंस' के हिंदी रीमेक बनाए जाने की खबर ने फैंस को काफी खुश किया था। वहीं, जब खबर आई कि इससे सलमान खान जुड़ने वाले हैं तो फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया था।
इतना ही नहीं रिपोर्ट तो यह भी थी कि मार्च में इसकी ऑफिशियल घोषणा की जाएगी, लेकिन यह मुमकिन नहीं हो सका।

आमिर की फिल्म लिए दूसरा अभिनेता-

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, सलमान खान 'चैंपियंस' के हिंदी रीमेक से जुड़ने के लिए पहले काफी उत्साहित थे। शुरू में सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन फाइनल नरेशन से पहले सलमान ने प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए।

जून में फिल्म पर काम शुरू होना था, लेकिन सलमान ने अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग का हवाला देते हुए इसे ना कर दिया। वहीं, रिपोर्ट की मानें तो आमिर ने हाल ही में इसके लिए रणबीर कपूर से संपर्क किया और उन्हें यह कहानी बेहद पसंद भी आई है।

इस फिल्म में आखिर कौन सा अभिनेता मुख्य भूमिका में नजर आएगा इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जहां तक बात सामने आई है कि कहा जा रहा है कि रणवीर कपूर इस फिल्म में नजर आएंगे और आमिर इसमें उनका साथ देंगे।

फिल्म चैंपियंस की दूसरी जानकारी-

'चैंपियंस' की बात करें तो इसका निर्देशन आरएस प्रसन्ना करने वाले हैं। यह वर्ष 2018 में इसी नाम से रिलीज हुई स्पेनिश कॉमेडी-ड्रामा की हिंदी रीमेक है। 2018 की 'चैंपियंस' को जेवियर फेसर ने निर्देशित किया था। इसमें जेवियर गुतिरेज और जुआन मार्गालो लीड रोल में नजर आए थे।

फिल्म की कहानी बुर्जसोत में बौद्धिक दिव्यांग लोगों की टीम से प्रेरित है, जिसने 1999 और 2014 के बीच 12 स्पेनिश चैंपियनशिप जीती थीं। हिंदी संस्करण के वर्ष 2024 में रिलीज होने की आशंका है। इस फिल्म को लेकर कई सारी दूसरी जानकारी सामने आ रही हैं, फैंस इस की अधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X