बर्थडे पर NO काम, छुट्टी मनाएंगे सलमान खान!
कल यानि की 27 दिसंबर को सलमान खान 49 वर्ष के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन को इस बार दबंग खान खास बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। साथ ही सलमान ने इस बार अपने जन्मदिन पर काम से 'छुट्टी' लेने का मन बना लिया है। जी हां, इस 27 दिसंबर को आप सलमान खान को बिग बॉस में मिस करेंगे।

आपको बता दें, सलमान खान अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। और मौके पर सलमान के कुछ खास दोस्त और करीबी लोग भी मौजूद रहेंगे। अब सलमान के इस खास दोस्तों की लिस्ट में कौन कौन शामिल होता है, यह देखना जरूर दिलचस्प होगा। हां, इस बार उनके परिवार के सबसे नये सदस्य आयुष शर्मा भी सल्लू भाई के बर्थडे बैश में शामिल होंगे।
वैसे बिग बॉस 8 में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सलमान हमें नहीं नजर आएंगे। वहीं, सलमान के बिग बॉस में नहीं जाने का मतलब है कि इस बार वीकेंड का वार सलमान के साथ शनिवार-रविवार न होकर रविवार-सोमवार को होगा। एलिमिनेशन राउंड भी शनिवार की जगह रविवार को होगा।
लेकिन आपको बता दें कि, शनिवार को सलमान की जगह बिग बॉस पर कपिल एंड फैमिली नजर आयेंगी। खबर है कि सलमान के जन्मदिन पर धमाल मचाने के लिए कॉमेडी नाइट्स की पूरी टीम भी इस जश्न में शामिल होगी। यानी इस शनिवार 9 से 11 बजे तक लगेगा कामेडी का तड़का।


Click it and Unblock the Notifications