..................... सुशांत सिंह राजपूतकेस में सलमान खान से नहीं होगी पूछताछ | Salman Khan will not be questioned by the police in Sushant Singh Rajput death case - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस- सलमान खान से पुलिस करेगी पूछताछ? यहां जानें सच्चाई

By Staff

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस की जांच जारी है। सुशांत के निधन को एक महीना गुजर चुका है और इस मामले में अब तक 38 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। जिसमें घर, परिवार के लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े बड़े नाम भी शामिल हैं। वहीं, खबरों में था कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस सलमान खान से भी पूछताछ करने वाली है।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput के केस में Salman Khan से नहीं होगी पूछताछ; Check Details |FilmiBeat

अफवाहों में है कि धर्मा प्रोडक्शन, यशराज ही नहीं, बल्कि सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस में भी सुशांत को बैन कर दिया था। जिस वजह से उम्मीद की जा रही थी कि सलमान ने पूछताछ होगी। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ये सभी बातें अफवाहें हैं और सुशांत मामले में पुलिस सलमान खान से कोई पूछताछ नहीं करने वाली है।

Salman Khan

बीते दिनों सलमान खान की पूर्व मैनेजर रेशमा शेट्टी से पुलिस ने पूछताछ की थी। शुक्रवार को लगभग 4-5 घंटों तक रेशमा शेट्टी से पूछताछ की गई थी और उनका बयान दर्ज कर लिया गया है।रेशमा शेट्टी सलमान खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त और आलिया भट्ट जैसे सितारों की मैनेजर रह चुकी हैं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X