..................... भांजी अलवीरा को ये काम नहीं करने देंगे सलमान खान? सवाल पूछते ही मुंह पर दिया जवाब! Salman Khan will not allow a book to be written on him, bans niece Alvira Agnihotri - Hindi Filmibeat

भांजी अलवीरा को ये काम नहीं करने देंगे सलमान खान? सवाल पूछते ही मुंह पर दिया जवाब!

salman khan alizeh agnihotri

सलमान खान की बहन अलवीरा खान की बेटी अलीजेह अग्निहोत्री को लेकर इस वक्त चर्चा हो रही है। दरअसल उनको लेकर खबर है कि एक काम ऐसा है जो कि मामू सलमान खान उनको नहीं करने देंगे।

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें होस्ट सोफी चौधरी ने सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री से एक सवाल पूछा था। इस दौरान उन्होने पूछा कि कभी सलमान खान के बारे में किताब लिखनी पड़े तो वह कौन सा शीर्षक चुनेंगी।

इसको लेकर अलीजेह तो कोई जवाब नहीं दे पाईं लेकिन मंच पर उनके साथ मौजूद सलमान खान ने तपाक से जवाब दे डाला। उन्होने कहा, "मैं उन्हें मुझ पर किताब नहीं लिखने दूंगा। वह मेरे बारे में कितना जानती है।''

सलमान खान ने ये जवाब दिया और हंसने लगे। गौरतलब है कि सलमान खान जब मस्ती में होते हैं तो कई तरह की बातें करते हुए मजाक करते रहते हैं। बता दें कि अलीजेह अग्निहोत्री ने फिल्म फर्रे से अपने करियर की शुरुआत की थी।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्योंकि वो लिख देगी के सलमान ने हिरन मारा था।'' एक ने लिखा, ''कम से कम जब तक आप जीवित हैँ।'' एक ने लिखा, ''क्या इससे कोई फर्क पड़ेगा, लिखो मत लिखो और कोई काम धंधा नहीं है क्या।'' एक ने लिखा, ''क्या सीन है।'' लोग इस तरह से लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

सलमान खान की बात करें तो इस वक्त वो अपनी आने वाली सिकंदर को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ। सलमान खान की ये फिल्म साल 2025 की ईद में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर जो चर्चाएं हैं वो काफी शानदार हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी ताबड़तोड़ कमाई करेगी।

Read more about: salman khan alizeh agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X