..................... Salman Khan will keep Ganpati at hi Farm House not at home - Hindi Filmibeat

सलमान के गणपति इस साल गैलेक्सी नहीं पनवेल में विराजेंगे

सलमान खान के घर हर साल की तरह इस साल भी गणपति विराजेंगे लेकिन इस बार उन्हें गैलेक्सी में नहीं बल्कि पनवेल में स्थित सलमान खान के फार्म हाउस में रखा जाएगा। सलमान खान के घर गैलेक्सी में अभी भी कंस्ट्रक्शन चल रहा है जिसके चलते सलमान खान अपने परिवार के साथ पिछले कुछ समय से एक अलग बिल्डिंग में किराए पर रह रहे थे। हालांकि अभी भी सलमान खान की फैमिली वहीं किराये पर रह रही है लेकिन सलमान खान वापस से गैलेक्सी में शिफ्ट हो गये हैं। अब गैलेक्सी का कंस्ट्रक्शन कब तक खत्म होगा ये तो किसी को नहीं पता इसलिए उन्होंने ये फैसला किया है कि वो इस साल गणपति को अपने पनवेल के फार्म हाउस में लाएंगे और उनका विसर्जन भी पनवेल में ही होगा।

सलमान खान के गेस्ट्स को इस बार सलमान के घर आए गणपति के दर्शन के लिए काफी दूर जाना पडे़गा। हर साल सलमान खान अपने घर में एक दो दिनों के लिए गणपति को लाते हैं और उन्हें पूरे ध्यान के साथ रखते हैं। साथ ही उनका विसर्जन भी जोर शोर के साथ करते हैं। इस साल भी वो अपने इस नियम को जारी रखेंगे। चूंकि सलमान खान के घर गैलेक्सी में पूरी बिल्डिंग का रिनोवेशन चल रहा है इसलिए सलमान खान ने फैसला किया है कि इस साल वो पनवेल में ही अपने गणपति को लाएंगे और वहीं पर अपने गेस्ट्स को बुलाएंगे। सलमान खान भगवान में अटूट श्रृद्धा रखते हैं। इसलिए वो इतनी मुश्किलों के बावजूद गणपति को घर लाने का प्लान कर रहे हैं।

दूसरी तरफ सलमान खान वैसे भी जल्द ही अपनी फिल्म मेंटल और किक की शूटिंग शुरु करने वाले हैं वो भी इंडिया में ही। चूकि सलमान खान उनके कोर्ट में चल रहे केस के चलते यूके का वीजा नहीं मिला इसलिए सलमान खान ने गुस्से में आकर फैसला किया कि वो मुंबई में ही ग्लासगो की शूटिंग करेंगे चाहे इसमें कितना भी पैसा क्यों ना खर्च हो। इसलिए भी सलमान ज्यादा दिनों तक गणपति को अपने घर नहीं रख पाएंगे। घर पर गणपति को लाने की शुरुआत सलमान खान ने 12 साल पहले अपनी बहन अर्पिता के साथ की थी। हर साल सलमान खान का ये उत्सव काफी चर्चा में रहता था लेकिन इस साल सलमान खान का गणपति उत्सव उनके घर पर ना होकर उनके फार्म हाउस में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X