..................... सलमान खान 25 फरवरी से शुरु करेंगे 'पठान' की शूटिंग। Salman Khan will join Shahrukh Khan's Pathan team from 25 February! - Hindi Filmibeat

सलमान खान 25 फरवरी से शुरु करेंगे 'पठान' की शूटिंग, शाहरुख खान के साथ होंगे सारे सीन्स!

सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर किसी तरह की जल्दी नहीं कर रहे हैं और यही कारण है कि फिल्म की रिलीज डेट लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी। लेकिन अब जो खबर चर्चा में चल रही है उससे सलमान खान के फैंस काफी खुश होंगे। जी हां क्योंकि इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ भाईजान भी धमाका करते नजर आने वाले हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान पठान की कास्ट को आज यानि 25 फरवरी को जॉइन करने वाले हैं। सलमान खान और शाहरुख खान का ये धमाकेदार शूट शुरु होगा। खबरें हैं कि इस फिल्म में सलमान खान एक धमाकेदार कैमियो कर रहे हैं जिसके लिए वो करीब 10 दिन शूटिंग करने वाले हैं। इसके अलावा पता ये भी चला है कि सलमान खान के सारे सीन्स शाहरुख खान के साथ ही होने वाले हैं।

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

इस बात से इतना तो तय है कि धमाका काफी बड़ा होने वाला है और लोग इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी धमाकेदार किरदार में नजर आने वाले हैं।

बड़ी फ़िल्मों में से एक

बड़ी फ़िल्मों में से एक

पठान की बात करें तो यशराज की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक है और इसको सिद्धार्थ आनंद के निर्देशित कर रहे हैं।

वापसी करेंगे

वापसी करेंगे

शाहरुख लगभग 2 सालों के बाद बड़ी स्क्रीन पर आ रहे हैं, लिहाजा, यशराज इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

रिस्क नहीं लेना चाह रहे

रिस्क नहीं लेना चाह रहे

शाहरुख खान ने इस बार की स्क्रिप्ट के लिए काफी समय लगाया था और वो नहीं चाहते थे कि किसी तरह का रिस्क लें।

धमाका करेगी

धमाका करेगी

सलमान खान इस समय फिल्म राधे को लेकर बिजी हैं और ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर थिएटर्स में धमाका करेगी।

सलमान खान के साथ नजर आएंगे ये सितारे

सलमान खान के साथ नजर आएंगे ये सितारे

इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ जैसे अभिनेता नजर आने वाले हैं। हालांकि पठान में सलमान खान की एंट्री काफी शानदार है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ठुकरा दी इस सुपरस्टार की फिल्म? कारण जानकर चौंक जाएंगे फैंस!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X