दबंग स्टाइल में होगी बिग बॉस 6 में सलमान की एंट्री
बॉलीवुड अभिनेता सलमान के चाहने वालो के लिए एक अच्छी खबर है। सल्लू मियां अपनी दबंग स्टाइल में दोबारा छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अगर सलमान के नजदीक जुड़े सूत्रों की माने तो सल्लू इस बार रिअलिटी शो बिग बॉस 6 में सिर्फ अपने दम पर नजर आएंगे।

गौरतलब है की पिछले सीजन के दौरान सलमान काफी व्यस्त थे और इसी व्यस्तता के चलते उन्होंने संजय दत्त की मदद ली थी । जहाँ संजय ने एक अच्छे और सहयोगी मित्र का परिचय देते हुए सलमान की मदद की थी।
सूत्र की माने तो इस समय सलमान थाईलैंड में है जहाँ वो अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन उन्होंने इस रियलिटी शो में अपनी बढ़ती हुई यू एस पी के चलते इसको होस्ट करने के लिए हामी भर दी है।
सूत्रों ने ये भी बताया की बिग बॉस के नए सीजन का टेलीकास्ट डांस रिअलिटी शो झलक दिखलाजा के बाद ही किया जायगा।


Click it and Unblock the Notifications