अंतिम के प्रमोशन के लिए देश के इन शहरों में जाएंगे सलमान खान, यहां से होगी धमाकेदार शुरुआत!
जब से सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम रिलीज हुई है फैंस धमाकेदार तरीके से इसका जश्न मना रहे हैँ। फिल्म से इतना तय हो गया है कि ये सुपरहिट होने वाली है। जिस तरह की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर हुई है वो शानदार है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो सलमान खान के फैंस के लिए और भी मजेदार होने वाली है। खबर है कि सलमान खान अंतिम के प्रचार के लिए आज से देश भर के शहरों का दौरा शुरू करेंगे।
खबर आई है इस दौरे की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से होगी। सलमान खान उसके बाद इस सप्ताह चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरु और इंदौर में नजर आने वाले हैं।

मेगास्टार का कहना है कि.. "यह महत्वपूर्ण है कि हम इस बार दर्शकों तक पहुंचें। इसके अलावा पहले के दिनों में हम रिलीज के बाद फिल्मों का प्रचार करते थे, लेकिन हाल के दिनों में यह चलन बंद हो गया।

सलमान खान ने ये भी क्लियर किया है
सलमान खान ने ये भी क्लियर किया है कि इस फिल्म में उनकी छोटी भूमिका नहीं है। उन्होने इस बात को एक गलत धारणा बताया है। उन्होंने समझाया, "कुछ गलतफहमी थी कि फिल्म में मेरी केवल 15 मिनट की भूमिका है। अब दर्शकों के लिए यह स्पष्ट हो गया है कि मैं आयुष के साथ पूरी फिल्म में हूं।"

गैंगस्टर का किरदार
सलमान खान इस फिल्म लगातार नजर आए हैं और आयुष शर्मा से भिड़ते हुए दिखाई दिए हैं। आयुष शर्मा ने इस फिल्म में एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है जबकि सलमान खान सिख पुलिसवाले के रोल में दमदार नजर आए हैं।

किरदार को लेकर वो काफी डरे हुए थे
सलमान खान ने कहा था कि इस फिल्म की शूटिंग और किरदार को लेकर वो काफी डरे हुए थे क्योंकि ये पुलिस का किरदार उनकी बाकी फिल्मों से अलग था। इसके पहले सलमान खान वांटेड, राधे, दबंग और गर्व जैसी फिल्मों में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ चुके हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस वक्त टाइगर 3, किक 2 और भाईजान जैसी फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। टाइगर 3 की शूटिंग लगातार जारी है। फैंस इन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

सिख अवतार काफी पसंद किया जा रहा है
सलमान खान का सिख अवतार काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान अभिनय काफी अलग और दमदार रहा है। फैंस इसको काफी एंजॉय कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications