B'day के दिन सलमान को मिलेगा सरप्राइज, लेकिन किससे..
अपनी बहन अर्पिता खान की शादी के बाद फिलहाल बॉलीवुड स्टार सलमान खान काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन अभी उनकी खुशी कम नहीं होगी, क्योंकि उनके लिए एक सरप्राइज इंतजार कर रहा है।
जी हां, लेकिन यह सरप्राइज सलमान की प्राइवेट लाइफ से नहीं, बल्कि बॉलीवुड से जुड़ी है। दरअसल, सलमान खान आजकल अपनी आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लिहाजा, फिल्म के निर्देशक कबीर खान और पूरी टीम ने सलमान के लिए सरप्राइज गिफ्ट प्लान किया है।
सलमान के लिए तो वैसे यह सरप्राइज की बात खुल चुकी है। तो फिर आप भी जान लें, फिल्म की टीम ने डिसाइड ने किया है कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक सलमान के जन्मदिन के मौके पर यानि की 27 दिसंबर, को रिलीज किया जाए। जिसकी तैयारी जारी है।
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्माता- निर्देशक यह भी प्लान कर रहे हैं कि इस फिल्म के डिजिटल पोस्टरर्स रिलीज किए जाएं। जिसमें सलमान और करीना हों। आपको बता दें, सलमान और करीना कपूर यह फिल्म 17 जुलाई, 2015 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Click it and Unblock the Notifications
