जय हो के प्रचार के लिए सलमान पहुंचे अहमदाबाद, बच्चों संग पतंग उड़ाएंगे!
जय हो के प्रमोशन को सलमान ने अपनी तरफ से काफी अलग तरीके से करने का प्लान किया है जो कि धीरे धीरे सबके सामने आ जाएगा। लेकिन सलमान ने ये भी ध्यान रखा है कि वो फिल्म के प्रमोशन पर बेवजह करोड़ रुपये ना खर्च कर दें। इसलिए उन्होंने जय हो के प्रमोशन के लिए रखे गये बजट को काफी कम करने की बात भी फिल्म की टीम के सामने रखी थी। सलमान ने ये भी कहा कि जो पैसे बचेंगे हम उन्हें सिटी टूर के दौरान जरुरतमंद और गरीब बच्चों में बाटेंगे। सलमान की इस बात से पहले तो टीम हैरान हुई लेकिन सलमान की बात काटने की हिम्मत भी कोई नहीं कर सकता। खासतौर पर वो जब कुछ अच्छी डिमांड कर रहे हों।
अहमदाबाद में सलमान मोदी से तो मिल चुके और उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर बनने वाले पकवानों का भी आनंद ले लिया। और अब खबर है कि वो अहमदाबाद में बच्चों के साथ पतंग भी उड़ाएंगे। इससे सलमान खान की फिल्म जय हो का प्रमोशन भी होगा औऱ बच्चों के साथ सलमान थोड़ा वक्त भी बिता पाएंगे। अभी तो ये शुरुआत है और सलमान ने काफी अलग तरीके से प्रमोशन करना शुरु किया है। लेकिन देखना ये है कि आगे आगे सलमान खान किस हद तक जाकर जय हो को प्रमोट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












