राधे में तीन-तीन विलेन से पंगा लेंगे सलमान खान, भाईजान ने कहा, 'इसी कारण फिल्म है दमदार'
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे आज रिलीज हो चुकी है और फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा खुश हैँ। बता दें कि सलमान खान उन सितारों में से एक हैं जिनकी फिल्मों को लेकर लोग काफी इंतजार में रहते हैं। लेकिन ये फिल्म क्यों काफी धमाकेदार और एक्शन से भरपूर होने वाली है इसका खुलासा खुद सलमान खान ने हाल ही में किया है। सलमान खान ने बताया है कि इस फिल्म में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन विलेन नजर आने वाले हैं।
इसका मतलब है सलमान खान 3 विलेन से एक साथ पंगा लेते नजर आने वाले हैँ। सलमान खान की ये फिल्म पूरी तरह से मसाला एंटरटेनर है और दमदार कमाई करने वाली है। गौरतलब है कि राधे योर मोस्ट वांटेड भाई कई देशों में रिलीज हो रही है।

इसके अलावा फिल्म थिएटर्स, ओटीटी और टीवी पर रिलीज हो रही है जो कि काफी अच्छी बात है। विश्व भर में राधे हाइब्रिड तरीके से रिलीज होगी। बॉलीवुड में ये शब्द अभी नया नया सा मालूम पड़ा है।

भयंकर असर
लेकिन मौजूदा बाजार की हालत को देखते हुए राधे फिल्म के मेकर्स ने रिलीज का नया मॉडल अपनाया। जिससे दर्शक भी कोरोना के भयंकर असर के बीच अपने अपने घर बैठकर भाईजान की फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं।

रिलीज हो सकती हैं
ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान इस तरीके से लोगों के बीच एक नया प्लेटफॉर्म लेकर आएंगे और आने वाले समय में फिल्में इस तरह से रिलीज हो सकती हैं।

ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी हैं
सलमान खान वो सितारे हैं जो कि किसी भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग उऩको दीवानी मानी जाती है।

केमेस्ट्री
इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी रोमांस करती नजर आने वाली हैं और पहले ही गानों में दोनों की केमेस्ट्री देखने को मिली थी।

एडवांस बुकिंग
यूएई से खबर आ रही है कि सुपरस्टार सलमान खान की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी शानदार हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











