'ओ तेरी' कॉमेडी करेंगे अभिनेता सलमान खान
मुंबई। बॉक्स आफिस पर लगातार सफल फिल्में दे चुके अभिनेता सलमान खान बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'ओ तेरी' में कॉमेडी करेंगे। इसके पहले सलमान ने अतुल की फिल्म 'बाडीगार्ड' की थी। जिसने सौ करोड़ से अधिक का व्यवसाय किया था। फिल्म के बारे में अतुल अग्निहोत्री ने बताया कि यह इसी साल रिलीज होगी, जिसके कुछ भागों की शूटिंग जल्द ही पूरी हो जाने की उम्मीद है।
अतुल ने सलमान को लेकर 2004 में एक फिल्म 'दिल ने जिसे अपना कहा' भी बनाई थी। जो कि हिट नही हो सकी। इस फिल्म में उनके साथ भूमिका चावला और प्रिटी जिंटा थी। इसके बाद उन्होने 2008 में 'हेलो' फिल्म का भी निर्माण किया। इसमें भी सलमान ने कॉमेडी भूमिका निभाई थी।
'ओ तेरी' फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं पुलकित सम्राट और सारा जेन डियाज ने निभाई हैं। अतुल ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा है कि वह बहुत ही सपोर्टिव हैं और मदद करने के लिए हमेशा ही तैयार रहते हैं।
सलमान इस समय मेंटल की शूटिंग कर रहे हैं जिसके निर्देशक सोहैल खान हैं। उन्हें सूरज बड़जात्या की एक फिल्म में भी काम करने का ऑफर दिया गया है। वह 'किक' में भी काम करेंगे। जिसमें उनके साथ जैक्लीन फर्नांडिज हैं। अभी हाल ही में यह भी खबरें आ रही थी कि बोनी कपूर ने अपनी फिल्म 'नो इंट्री में इंट्री' की डेट सलमान के लिए ही आगे बढ़ा दी है।


Click it and Unblock the Notifications
