सलमान खान कब करेंगे हीरो का पोस्टर डिज़ाइन?
[बॉलीवुड समाचार] फिल्मों के बिज़नेस में एक बात बहुत ज़्यादा मायने रखती है। वो है फिल्म से जुड़ा बड़ा नाम। हीरो के रीमेक में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया डेब्यू करने जा रहे हैं। लेकिन फिल्म की यूएसपी हैं सलमान खान। फिल्म को लेकर अभी तक कोई भी डीटेल लीक नहीं हुई है।
फिल्म 'हीरो' सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी 'सलमान खान प्रोडक्शन्स' की पहली फिल्म है। जाहिर है इस फिल्म की सफलता निर्माता सलमान खान के लिए बहुत मायने रखती है। यही वजह है कि सलमान ना सिर्फ फिल्म का प्रमोशन करेंगे, बल्कि इसके कुछ पोस्टर भी खुद डिजाइन करने का फैसला काफी पहले ही ले चुके हैं।
PIC OF THE DAY:सलमान ऐश्वर्या को देखते रह गए शाहरूख-ऋतिक!
गौरतलब है कि फिल्म 'हीरो' वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली थी और कहा जा रहा था कि सलमान खान इसके लिए लव थीम पर पोस्टर डिजाइन करेंगे। लेकिन फिल्म अटक गई और पोस्टर भी। हालांकि सलमान इससे पहले अपनी फिल्म 'जय हो' के लिए भी पोस्टर डिजाइन कर चुके हैं।
ALERT: सलमान खान एक...सीक्वल सात...बॉक्स ऑफिस की बैंड!
लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ में तीन महीने ही बचे हैं और दर्शकों सबसे ज़्यादा इंतज़ार है तो फिल्म के पहले पोस्टर का। सलमान इस फिल्म के लिए साजिद नाडियाडवाला से भी मार्केटिंग के लिए सुझाव ले रहे हैं। यह फिल्म 1983 में रिलीज हुई जैकी श्रॉफ स्टारर 'हीरो' की रीमेक है।
CHALLENGE: याद करिए कितनी बार प्रेम बन चुके हैं सलमान खान?


Click it and Unblock the Notifications

