ईद 2020 पर सलमान खान की फिल्म 'किक 2' फाइनल- यहां जानें फिल्म से जुड़ी बातें
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में सलमान खान की फिल्म इंशाल्लाह पर तो फिलहाल तलवार लटकती दिख रही है। लेकिन सलमान खान ने किक 2 की घोषणा कर दी है, जो कि 2020 ईद पर रिलीज होगी। साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पहले क्रिसमस 2019 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इंशाल्लाह की वजह से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था।
2014 में आई सलमान खान की फिल्म 'किक' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। साजिद नाडियावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। लिहाजा फिर इसे फ्रैंचाइजी में बदल दिया गया। बीच में खबर आई थी कि फिल्म को रोहित शेट्टी डाइरेक्ट करने वाले हैं, लेकिन इसे महज अफवाह बताया गया।


Click it and Unblock the Notifications











