सलमान खान की सजा को लेकर इमोशनल हुए वरुण धवन, कहा जल्द लौटेगें भाईजान
Recommended Video

सलमान खान और वरुण धवन एक दूसरे से कितना प्यार करते है ये तो किसी से छुपा ही नहीं है। बता दें कि सलमान के लिए वरुण धवन का ये विश्वास है कि वो बाहर आ जाएंगे और जल्द ही उनकी मुसीबतें भी खत्म हो जाएंगी।
सलमान खान को बीते दिन काला हिरण मारन के मामले मे दोषी पाया गया था जिस कारण उनको 5 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना भी लगाया था। इस केस के बाकी सभी आरोपी जैसे सैफ, तब्बूस सोनाली बेंद्रे और नीलम को बाइज्जत बरी कर दिया गया था।

बता दे कि सलमान खान के लिए कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा है कि सलमान खान के लिए प्रार्थना करेंगें। इसके अलावा वरुण धवन भाईजान के जेल जाने से काफी ज्यादा दुखी है इसलिए वो सलमान के लिए प्रार्थना कर रहे है।
बता दें कि सलमान खान के बारे में वरुण कहते है कि वो उनके आदर्श है और एक बेहतरीन इंसान है। इसके साथ ही वरुण ने ये भी कहा कि आशा करता हूं कि इस मुश्किल परिस्थिति से सलमान जल्दी ही वापस लौटेंगें।
सलमान खान और उनके परिवार के बारे में वरुण धवन कहते है कि सलमान खान उनकी फैमिली कोर्ट के इस फैसले की इज्जत करता है और सलमान खान एक अच्छे इंसान है और काफी मेंटली स्ट्रॉंग भी है।
इसके अलावा बॉलीवुड के कई और लोगों ने सलमान खान के बारे में दया भाव प्रकट करते हुए दुख व्यक्त किया है। सलमान खान के वकील ने कल ही कोर्ट में जमानत की अर्जी देने के लिए अपील की थी पर कोर्ट ने हाथों हाथ ऐसा करने से मना कर दिया था।
इसके बाद आज सुनवाई हुई थी कि सलमान खान को जेल से बेल मिलेगी या नहीं। फिलहाल इस मामलें सुनवाई पूरी हो चुकी है और इसका फैसला अब कल आएगा। मतलब ये है कि सलमान खान की आज की रात भी जेल में ही कटेगी।


Click it and Unblock the Notifications