संजय दत्त को मिलेगी जेल से छुट्टी तो पार्टी देंगे सलमान खान!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती से भला कौन वाकिफ नहीं है। ऐसे में यदि सलमान कहते हैं कि संजय दत्त की जेल यात्रा खत्म होने के बाद वे एक धमाकेदार पार्टी देंगे, तो इसे सही माना जा सकता है। याद दिला दें, सलमान और संजय दत्त की जोड़ी हमने कई फिल्मों में भी देखी है।

बहरहाल, अब जबकि संजय जेल की सजा काट रहे हैं सलमान खान चाहते हैं कि वे जल्दी बाहर आ जाएं। जिसके बाद वे एक पार्टी भी देंगे। बता दें, 1993 के मुंबई ब्लास्ट मामले में संजय दत्त सजा काट रहे हैं।
संजय दत्त और सलमान खान की जेल यात्रा में ये है COMMON..
बजरंगी भाईजान के सांग लांच पर जब सलमान से पूछा गया कि क्या संजय के जेल से बाहर होने पर वह उनके साथ जश्न मनाएंगे, सलमान ने कहा कि आपके पास जो जानकारी है वह पूरी नहीं है। वह छुट्टी पर बाहर आ रहे हैं। जब संजय की सजा पूरी हो जाएगी, मैं तब जश्न मनाउंगा, क्योंकि तब संजय एक फ्री नागरिक होंगे।
सलमान ने कहा, जब वह अपनी सजा पूरी कर बाहर आएंगे तब वह आजाद होंगे। असली खुशी हमें तभी होगी। बता दें, सलमान खुद एक हिट एंड रन मामले में दोषी पाए जाने और पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद जमानत पर बाहर हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













