ईद 2023 पर 'कभी ईद कभी दिवाली' से सलमान खान करेंगे धमाका, हो गया बड़ा ऐलान!
सुपरस्टार सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर चर्चाएं हैं। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट पर मुहर लग गई है। साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर खबर आई है कि फिल्म ईद 2023 के मौके पर रिलीज की जाएगी। तरण आदर्श ने एक ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होने लिखा है, ''एक्सक्लूसिव, सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली ईद 2023 पर रिलीज होगी और साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर हैं।
इस फिल्म के फरहाद सामजी निर्देशित करेंगे।'' इसके बाद सलमान खान के फैंस काफी ज्यादा खुश हैँ। इस फिल्म को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म अब नहीं बनेगी बल्कि डिब्बाबंद हो चुकी है।

इसके बाद मेकर्स ने इस खबरों को अफवाह बताया था। इसके अलावा फिल्म को लेकर कुछ समय पहले खबर आई़ थी कि फिल्म का नाम बदल दिया गया है। अब ये फिल्म भाईजान के नाम से रिलीज की जाएगी।
मेकर्स का मानना था कि 'कभी ईद कभी दिवाली' काफी बड़ा नाम है और सलमान खान को सूट नहीं कर रहा है। हालांकि इसकी रिलीज डेट के ऐलान के साथ इसका नाम कभी ईद कभी दिवाली ही बताया गया है। वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस समय टाइगर 3 लेकर काफी बिजी हैं।
काफी जल्दी इस फिल्म से भी बड़ा अपडेट सामने आने वाला है। सलमान खान के साथ फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। इमरान हाशमी इस फिल्म में निगेटिव रोल निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications