जय हो अगर फ्लॉप हुई तो शाहरुख जिम्मेदार!

सलमान खान की फिल्म जय हो थियेटर में लग चुकी है। हर एक थियेटर के सामने सलमान खान के फैंस के मुंह से जय हो जय हो के नारे सुनाई दे रहे हैं। लेकिन वहीं शाहरुख खान के फैंस थोड़ा सा परेशान हैं क्योंकि शाहरुख खान को हैप्पी न्यू ईयर फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि शाहरुख खान अब बिल्कुल ठीक हैं और वापस फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर चुके हैं लेकिन शाहरुख के फैंस तो अभी भी चिंता में ही हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि मीडिया भी शाहरुख खान के घायल होने की बात को काफी अच्छी तरह से कवर कर रही है और इस वजह से सलमान खान को लगता है कि कहीं उनकी फिल्म जय हो के प्रमोशन पर शाहरुख खान की बीमारी का असर ना पड़ जाए।

सलमान खान ने ये बात अपने मुंह से बोल भी दी 23 जनवरी की रात को ओ तेरी फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान। सलमान खान ओ तेरी के प्रोड्यूसर में से एक हैं और पुलकित सम्राट और सारा जेन डियास की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दिलाना चाहते हैं। सलमान खान ने ओ तेरी फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान कहा कि शाहरुख खान को भी जय हो कि रिलीज के एक पहले ही घायल होना था। फिर सलमान ने हंसते हुए कहा शाहरुख खान बिल्कुर ठीक हैं और उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। अब आप लोग शाहरुख को छोड़कर अब जय हो पर ध्यान दें।

जय हो फिल्म रिलीज होने के बाद फिल्म को कुछ रिस्पॉंस नहीं मिल रहा है लेकिन सलमान को अपने फैंस पर पूरा भरोसा है। सलमान खान ने भी काफी दिल से जय हो फिल्म बनाई है और फैंस को भी लग रहा है कि उनकी फिल्म बहुत ही बेहतरीन है। फिल्म में आम आदमी की जिदंगी को बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। अब अगर जय हो को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिलता है तो हो सकता है कि सलमान खान को इसके पीछे शाहरुख खान का घायल होना ही वजह नज़र आए। लेकिन दर्शकों को पूरी उम्मीद है कि जय हो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रॉक करेगी। जय हो!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X