सलमान का कमिटमेंट, 200 डांसरों के साथ फिल्म में करेंगे इंट्री
मुंबई। अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले फिल्म अभिनेता सलमान खान आने वाली फिल्म मेंटल में 200 डांसरों के साथ डांस करते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस गाने से ही सलमान की इंट्री फिल्म में हो रही है। अत: सलमान के क्रेज को ध्यान में रखते हुए उनके भाई सोहैल खान ने उन्हें बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में उन्हें शूट कर रहे है।
फिल्म के निर्माता और निर्देशक सलमान के भाई सोहैल खान हैं। फिल्म में उनके अलावा डेजी शाह, तब्बू, अश्मित पटेल और बिग बॉस से प्रसिद्धी पाने वाली सना खान हैं। कहा जा रहा है फिल्म में मुख्य विलेन डैनी है जो कि लंबे समय बाद बॉलीवुड फिल्म में काम कर रहे हैं।
फिल्म के 24 जनवरी को रिलीज किये जाने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications












