गुरु रंधावा के गाने में नजर आएंगे मेगास्टार सलमान खान, सिंगर ने कर डाला बड़ा ऐलान!

सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त कई बातों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं लेकिन इस वक्त जिस एलबम को लेकर उनका नाम सामने आ रहा है वो काफी चौकाने वाला है। सलमान खान के फैंस के लिए ये खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी। खबरें हैं कि मेगास्टार एक गाने का हिस्सा बनने वाले हैं जो कि गायक गुरु रंधावा गाने वाले हैं। इस गाने जिसका टाइटल 'मैं चला' होगा, उसमें सलमान खान अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

इस प्रोजेक्ट की खास बात ये है कि इसमें फीमेल सिंगर यूलिया वंतूर होने वाली हैं और सभी जानते हैं कि वो सलमान खान के कितने करीब है। सलमान के साथ दिखाई देने वाली अदाकारा प्रज्ञा जायसवाल होंगी।

salman khan, guru randhawa, सलमान खान, गुरु रंधावा

इस गाने को लेकर काफी समय से चर्चा है और गुरु रंधावा ने एक पोस्ट करते हुए मंगलवार को इसकी जानकारी दी थी। गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ अपडेट साझा किया।

उन्होंने लिखा, "#MainChala के साथ प्यार हवा में होगा! गाना 22 जनवरी को रिलीज होगा। बने रहें," उन्होंने लिखा। सलमान खान का नाम इस गाने से तब जुड़ा जब उन्होने इस पोस्ट में सलमान खान और प्रज्ञा को टैग किया। सलमा खान द्वारा निर्मित यह रोमांटिक ट्रैक 22 जनवरी को रिलीज होगा।

जी हां, सलमा खान इस गाने की निर्माता होंगी और गाना काफी शानदार साबित होने वाला है। गुरु रंधावा को लेकर मशहूर है कि उनके सभी गाने सुपरहिट साबित होते हैं और फैंस को काफी पसंद आते हैं। वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 को लेकर बिजी चल रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X