''सलमान की ये फिल्म बन रही है.. FINAL..डबल रोल में दिखेंगे सलमान..''
अनीस बज्मी ने कंफर्म किया है कि फिल्म नो एंट्री की सीक्वल बन रही है। इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल निभाने वाले हैं।
काफी समय से खबरों में यह खबर आ रही थी कि सलमान खान की फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल अब डिब्बाबंद हो चुका है। यहां तक की सलमान खान ने खुद भी कई बार इस ओर इशारा किया है।
शाहरूख खान VS अजय देवगन.. वो भी सलमान खान के साथ!
लेकिन फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने इन खबरों को कोरी अफवाह बताई है। उन्होंने कहा, सलमान खान को नो एंट्री में एंट्री की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है। सलमान के साथ मेरी अच्छी दोस्ती है.. और इस फिल्म में वे डबल रोल निभाते नजर आएंगे।

निर्देशक ने आगे कहा- मुझे नहीं पता कि डिब्बाबंद होने की खबर कहां से आ रही है। मैं स्क्रिप्ट पर फाइनल तौर पर काम कर रहा हूं। फिलहाल मैं मुबारकां में बहुत व्यस्त हो गया था.. लेकिन अब सबकुछ वापस ट्रैक पर आ चुका है। हमें बस सलमान की डेट्स देखनी है।
अनीस बज्मी ने ये भी कहा कि फिल्म में अनिल कपूर और फरदीन खान भी डबल रोल निभाने वाले हैं। लेकिन फिलहाल एक्ट्रेसस फाइनल नहीं की गई हैं।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications