सूरज पंचोली के बाद उनकी गर्लफ्रेंड पर मेहरबान हुए सलमान खान- बनेंगें मेंटर!
सुपरस्टार सलमान खान अगर किसी के ऊपर खुश हो जाएं तो उनकी लाइफ बना देते हैं। बहुत से ऐसे सितारे हैं जिनके लिए वो गॉडफादर रहे हैं। कुछ सालों पहले रिलीज हुई फिल्म हीरो तो आपको याद ही होगी जिसमें उन्होने सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को लॉच किया था। अब खबर आ रही है कि सलमान खान..सूरज पंचोली की गर्लफ्रेंड लैरिसा बोनेसी को मेंटर करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक म्यूजिक विडियो के लिए एक्टर ने इस ब्राजीलियन मॉडल की मदद की है।
अब इस खबर से एक बात तो पक्की है कि कोई बड़ा धमाका होने वाला है। हालांकि बात करें सूरज पंचोली की तो उनकी फिल्म हीरो एवरेज रही थी और उसके बाद से उनकी किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है।

इस फिल्म का टाइटल सॉग जो कि खुद सलमान खान ने गाया था एक बड़ा हिट साबित हुआ था। गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान ने मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल को भी लॉंच किया और उनके मेंटर बने थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय फिल्म दबंग 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications