सलमान खान ने इस काम के लिए कॉग्रेस से मिलाया हाथ- MP के सीएम कमलनाथ का ऐलान
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म भारत को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और उनकी फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसके अलावा सलमान खान को लेकर एक खबर आ रही है जो कि उनका मध्य प्रदेश से प्यार दर्शाता है। खबर है कि सलमान खान मध्य प्रदेश टूरिज्म के ब्रांड एंबेसेडर होंगे और इसको जबरदस्त तरीके से प्रमोट करेंगें। हाल ही में कॉंग्रेस से सीएम बने कमलनाथ ने इस बात के लिए सलमान से बात की जिसको उन्होने खुशी खुशी मान लिया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। जैसा की सभी जानते हैं कि सलमान खान का पैतृक घर इंदौर में ही है। यहीं के कल्याणमल नर्सिंग होम में उनका जन्म हुआ था और सलमान ने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में भी अपनी शुरुआती पढाई पूरी की थी।

सलमान के पिता सलीम खान इंदौर में ही पले बढ़े और जवान हुए। बाद में फिल्म इंडस्ट्री के काम के लिए वो मुंबई चले गए। शुरू में एक्टिंग के बाद उन्होंने एक सफल और सेलिब्रिटी राइटर के तौर पर काम किया।
फिलहाल उनकी फिल्म नोटबुक का जबरदस्त ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है और ईद मे उनकी फिल्म भारत भी धमाल मचाने आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











