POSTER: किक 2- सलमान खान का क्रिसमस धमाका, पोस्टर भी रिलीज!
सलमान खान की फिल्म किक 2 क्रिससम पर रिलीज होने वाली है, यह तो हमने आपको बता दिया था। बता दें, अब साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के पोस्टर के साथ आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। पोस्टर में साफ लिखा गया है- डेविल इज बैक।
कॉमेडी, एक्शन, फुल इंटरटेनमेंट फिल्म- शाहरुख को जोरदार टक्कर!
कोई शक नहीं कि सलमान खान फैंस इस धमाके से बहुत खुश होंगे। आखिर किक 2 का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आएंगे.. यानि की खुद ही हीरो और खुद ही विलेन।

किक 2 पर 2018 के जून- जुलाई से काम शुरू हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट 80 प्रतिशत खत्म हो चुकी है। अफवाहें यह भी है कि फिल्म में किसी एक इंटरनेश्नल स्टार को भी शामिल किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला ही करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications