Salman Khan हुए शर्टलेस, Bhai Dooj के मौके पर ऐसे दी शुभकामनाएं!

salman khan

बॉलीवुड के रियल मेगास्टार सलमान खान को लेकर इस वक्त काफी चर्चा है और इसका एक कारण है उनकी बीमारी, जी हां, सुपरस्टार डेंगू से पीड़ित हैं। हालांकि इस बीच वो आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी पर पहुंचे थे। सलमान खान का एक पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि उन्होने भइया दूज के मौके पर किया था। उन्होने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'हैप्पी भाई दूज।'

इसके बाद से फैंस इस तस्वीर पर रिएक्ट कर रहे हैं और उनको जल्दी स्वस्थ होने की दुआ दे रहे हैं। सलमान खान के बीमार होने के बाद खबर आई थी कि, मेकर्स चाहते हैं कि सलमान खान काफी जल्दी फिल्म के सेट पर वापस आएं क्योंकि उन्होने शूटिंग के लिए एक विशाल सेट बनाया है।

दिवाली का मौका है और जगह सितारे दिवाली की पार्टी कर रहे हैं लेकिन सलमान खान अपने बीमार होने के चलते किसी पार्टी का हिस्सा नहीं बने हैं। सलमान खान काफी काम करते हैं और साल में सिर्फ एक दिन छुट्टी लेते हैं और वो है उनका जन्मदिन।

वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 के साथ साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले पता चला था कि टाइगर 3 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी जबकि किसी का भाई किसी का जान ईद पर नजर आने वाली है।

जी हां, साल 2023 सलमान खान ने अपनी दमदार फिल्मों के लिए लॉक करके रखा हुआ है। हालांकि उनसे कौन क्लैश करता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल वो आराम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X