Jawan की प्रमोशन लिए गंजे हो गए सलमान खान? शाहरुख खान ने किया बड़ा खुलासा!

salman khan, shahrukh khan, jawan

सलमान खान हाल ही में एक ऐसे लुक के साथ सामने आए थे जो कि लोगों को काफी हैरान करने वाला था। देखकर ऐसा लग रहा था कि वो गंजे हो गए हैं लेकिन उनके सिर पर थोड़े से बाल थे। अब ये बात सभी जानते हैं कि शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान में गंजे होकर नजर आने वाले है।

इसी को लेकर लोगों ने कई बातें करना शुरु कर दिया और कहा कि सलमान खान जवान की प्रमोशन के लिए इस लुक के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान ने इसको लेकर एक जवान दिया है। दरअसल एक यूजर ने खुद शाहरुख खान से ट्वीट कर पूछा था कि,

"@iamsrk सर सलमान भाई का लेटेस्ट लुक बता रहा है कि वो जवान का प्रमोशन कर रहे हैं क्या ये सच है?" इसके बाद हमेशा की तरह शाहरुख ने अपने अद्भुत जवाब से इंटरनेट धमाका कर दिया। उन्होंने कहा, "सलमान भाई को मुझे प्यार दिखाने के लिए कोई लुक नहीं देना पड़ता...वो दिल से ही मुझे हमेशा प्यार करते हैं...बस कह दिया सो कह दिया!!''

इसके बाद उनका ये ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है और लोग शाहरुख खान के इस जवाब की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि सलमान खान की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। शाहरुख खान ट्विटर पर अक्सर अपने फैंस के सवालों के जवान देते हैं।

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान को लेकर बिजी हैं और 2 सितंबर को वो बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए आ रहे हैँ। इसके अलावा वो अपनी डंकी की शूटिंग भी कर रहे हैं। सलमान खान की बात करें तो वो भी अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग पूरी करने वाले हैं और इस साल के अंत कर धमाका करेंगे। सलमान खान की टाइगर 3 से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

Read more about: salman khan shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X