..................... सलमान खान ने भांजी आयत के बारे में की मीडिया से बात | Salman Khan welcomes neice Ayat to the family, talks about her to the media - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने बांटी भांजी के जन्म की खुशी, मीडिया को बताया कैसे रखा भांजी का नाम

Recommended Video

Salman Khan meets Arpita Sharma's daughter at hospital; Watch video | FilmiBeat

सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनकी बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा ने उन्हें सबसे प्यारा तोहफा देने की सोची। अर्पिता ने आज के ही दिन अपनी C Section डिलीवरी के बाद एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है और बेटी का नाम रखा गया है आयत। सलमान खान ने मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए आयत पर बात की।

सलमान ने बताया कि सुबह उठते ही सबसे पहले वो तस्वीर देखी। इतनी प्यारी थी। इससे खूबसूरत जन्मदिन का तोहफा और क्या हो सकता था। आज से 27 दिसंबर के मायने ही बदल गए। सलमान ने ट्विटर पर भी अर्पिता और आयुष को ये तोहफा देने के लिए धन्यवाद दिया।

salman-khan-welcomes-neice-ayat-to-the-family-talks-about-her-to-the-media

मीडिया से अपनी भांजी के नाम के बारे में बात करते हुए सलमान ने बताया कि उनके परिवार ने दो नाम सोचे थे - सिफारा और आयत। अर्पिता को आयत पसंद आया। सलमान ने आगे बताया हमारे घर में वैसे भी सबके नाम S या A से हैं।

आयत के आने की खुशी में सलमान ने बींग ह्यूमन की सेल को भी दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि अर्पिता के भांजे आहिल के साथ सलमान अपना ज़्यादातर वक्त बिताते हैं क्योंकि उन्हें बच्चों का साथ बेहद पसंद है। यहां देखिए आहिल और सलमान की कुछ तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X