भारत: सलमान खान ने दिशा पटानी का स्वैग से किया फिल्म में स्वागत, देखिए

Recommended Video

Disha Patani - Salman Khan will WORK TOGETHER in Ali Abbas Zafar's Bharat | FilmiBeat

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है और आते ही ट्रेलर छा गया है। बता दें कि इसके अलावा फिल्म भारत की स्टारकास्ट पर काम चल रहा है और इस बार फिल्म में बागी फेम एक्ट्रेस दिशा पटानी का नाम जुड़ गया है। जी हां इस बात पर मुहर लगाते हुए सलमान खान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर दिशा पटानी के लिए एक पोस्ट डाला और दिशा की फोटो के साथ उनका फिल्म भारत में वेलकम किया है।

बता दें कि दिशा के लिए ये काफी बड़ा मौका है और वो काफी ज्यादा खुश है। उन्होने कहा कि उनके लिए किसी सपने का सच होने जैसा कि वो सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म करने जा रही है।

salman khan, disha patani, bharat, सलमान खान, दिशा पटानी, भारत

इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे है और फिल्म में दिशा के अलावा प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में आपको नजर आने वाली है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और उसका मुहूर्त शॉट काफी ज्यादा वायरल हो गया था।

सबसे पहले दिशा पटानी को फिल्म एमएस धोनी में थोड़ी के लिए देखा गया था पर वो लोगों को काफी पसंद आई थी और उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था।

इसके बाद वो टाइगर के साथ बागी 2 में आई और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। बता दें कि इस फिल्म के लिए दिशा के अभिनय को काफी ज्यादा सराहा गया है।

बात करे सलमान खान की तो उनको इस बात के लिए जाना जाता है कि वो नए टैलेंट को काफी ज्यादा मौका देना पसंद करते है और अपने दम पर फिल्म हिटा करा देते है।

फिल्म भारत एक बड़ा प्रोजेक्ट है और सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री इस फिल्म को कब से बनाने की सोच रहे है। बाद में वो अली अब्बास जफर से मिले और जोड़ी फाइनल हुई और अब इस फिल्म का बनना तय है।

प्रियंका चोपड़ा भी काफी समय के बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली है और वो इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी।

इसमे कोई दो राय नहीं है कि दिशा के लिए ये मौका किसी सपने से कम नहीं है क्योंकि अपनी तीसरी फिल्म में ही वो सलमान और प्रियंका जैसे दिग्गजों के साथ काम करने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X