सलमान ने यूं किया कैटरीना का वेलकम..बोला 'Tigersss' जिंदा है
सलमान खान ने कैटरीना कैफ का स्वागत इंस्टाग्राम पर किया, उसे Tigress बुलाया
कैटरीना कैफ ने फेसबुक के बाद इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है। लगातार उनके फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं और बॉलीवुड स्टार्स उनका वेलकम कर रहे हैं। सलमान खान ने कैटरीना कैफ का स्वागत इंस्टाग्राम पर किया। वो भी बिल्कुल अलग अंदाज में।
सलमान खान ने कैटरीना कैफ को Tigerss बोलते हुए लिखा कि प्लीज कैटरीना का वेलकम करो। सलमान खान ने अपनी और कैटरीना कैफ की तस्वीर भी साथ में शेयर की है। सलमान खान के वेलकम करने के बाद इसमें कोई शक नहीं है कि कैटरीना कैफ के फॉलोअर्स और भी बढ़ने वाले हैं।
कैटरीना कैफ ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। वो समुद्र के किनारे बैठी हैं और मुस्कुरा रही हैं। आपको बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ में टाइगर जिंदा है में नजर आने वाले हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ के फैन्स बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications