10 साल बाद सलमान को बचानी थी #Eid, ट्यबलाइट जैसे फ्यूज़ ना हो तो जला ली बत्ती!
सलमान खान ने इस बार अपनी ईद बचाने के लिए दिमाग की बत्ती जलाई है और सहारा लिया है लक का। जी हां, पिछले साल ईद पर सलमान खान की ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और सलमान सतर्क हो गए।
अब उन्होंने 10 साल बाद, रेस 3 के पोस्टर के लिए अपना टोटका आज़माया है। अब सलमान खान के ब्रेसलेट के बारे में तो सबको पता है ही। लेकिन सलमान ने वांटेड के बाद रेस 3 के पोस्टर में ही इसे पहना।

इस बीच सलमान की किसी फिल्म के पोस्टर में आपको ये ब्रेसलेट नहीं दिखेगा। चाहे वो दबंग हो या प्रेम रतन धन पायो। बॉडीगार्ड हो या फिर बजरंगी भाईजान। हालांकि इन फिल्मों में आपको सलमान के हाथ में ये ब्रेसलेट ज़रूर दिख जाएगा।
ये ब्रेसलेट सलमान खान को उनके पिता ने दिया था और ये उनके दिल के काफी करीब है। शायद यही कारण है कि ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने के बाद सलमान खान अपने लकी ब्रेसलेट के साथ रेस 3 के पोस्टर में दिखाई दिए हैं।
अब देखना है कि ये ब्रेसलेट सलमान खान की कितनी मदद करता है। वैसे अगर आप सलमान खान फैन हैं तो जानिए क्या होगा -


Click it and Unblock the Notifications