सलमान खान ने देखी पठान और अपना टाईगर कैमियो - फिल्म को बताया शाहरूख का ब्लॉकबस्टर कमबैक

सलमान खान आजकल टाईगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं वो शाहरूख खान की फिल्म पठान के लिए अपना कैमियो शूट कर चुके हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य चोपड़ा ने सलमान खान को ये हिस्से तो दिखाए ही साथ में फिल्म से 20 मिनट का हिस्सा और दिखाया। इसे देखकर सलमान खान के पास शब्द नहीं थे।

सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने इसे शाहरूख खान का ब्लॉकबस्टर कमबैक बताया है। साथ ही उनका मानना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा देगी। सलमान खान ने फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को भी शाहरूख को एक्शन अवतार में मेकओवर देने के लिए बधाई दी।

salman-khan-watches-shahrukh-khan-pathan-calls-it-a-blockbuster-srk-comeback-impressive-review

बॉलीवुड हंगामा के सूत्रों की मानें तो पठान के हिस्से देखने के बाद सलमान खान ने शाहरूख खान को कॉल करके फिल्म के बारे में अपनी प्रतिक्रिया और साथ ही शाहरूख खान को निश्चिंत करा दिया है कि उनका कमबैक एक बार फिर से इंडस्ट्री में धमाका करने वाला है।

हुआ था लुक का धमाका

हुआ था लुक का धमाका

हाल ही में शाहरूख खान ने अपने पठान लुक में पेप्सी का एक एड किया था। इस एड में शाहरूख खान अपने पठान के ही एक्शन अवतार में नज़र आए थे और फैन्स ने इसे बस एक झलक मान ली कि शाहरूख पठान में कितने ज़बरदस्त दिखने वाले हैं। इस एड के रिलीज़ होते ही शाहरूख खान इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगे थे।

यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्में

यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्में

गौरतलब है कि पठान और टाईगर 3 यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्में हैं। जहां पठान से शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है वहीं टाईगर 3 के साथ सलमान खान - कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की धमाकेदार तिकड़ी, परदे पर तबाही मचाने आ रही है। दोनों ही फिल्मों को 2023 में रिलीज़ करने का प्लान बनाया गया है। और दोनों ही फिल्मों से बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।

शाहरूख खान का धमाकेदार कमबैक

शाहरूख खान का धमाकेदार कमबैक

पठान की रिलीज़ के लिए आदित्य चोपड़ा ने बिल्कुल अलग प्लान तैयार किया है। इस प्लान के मुताबिक, पठान और टाईगर 3 आठ हफ्तों तक केवल थिएटर में चलेंगी। आठ हफ्तों से पहले इन्हें स्ट्रीम करने का अधिकार किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास नहीं होगा। पठान से शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है और ये यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। चूंकि ये शाहरूख खान का कमबैक होगा इसलिए इस फिल्म के लिए फूंक फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं।

स्पाई यूनिवर्स की तैयारी

स्पाई यूनिवर्स की तैयारी

दिलचस्प है कि पठान और टाईगर 3 के साथ आदित्य चोपड़ा, एक अलग स्पाई यूनिवर्स बनाने जा रहे हैं। पठान के लिए सलमान खान अपने टाईगर अवतार में कैमियो शूट कर चुके हैं। वहीं सब कुछ ठीक रहा तो शाहरूख खान भी सलमान खान की टाईगर 3 में अपने अपने पठान अवतार में ही एक कैमियो शूट करेंगे। खबरें ये भी हैं कि पठान और टाईगर की इस स्पाई यूनिवर्स में जल्दी ही जुड़ सकते हैं अपनी फिल्म वॉर के किरदार के साथ ऋतिक रोशन। ऋतिक रोशन की वॉर सीक्वल की तैयारी भी इसी लाईन पर की जा रही है।

दो फिल्में - दो विलेन

दो फिल्में - दो विलेन

फिलहाल तो पठान और टाईगर 3 यशराज फिल्म्स की सबसे महत्त्वाकांक्षी फिल्में हैं। इन दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। खासतौर से इसलिए क्योंकि जहां इन दो फिल्मों में दो सुपरस्टार हीरो के किरदार में हैं तो दो और सुपरस्टार जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी विलेन के किरदारों में। इसके अलावा इन दो फिल्मों को पूरा करती हैं सुपरस्टार अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ। वो भी एक्शन अवतार में।

टाईगर 3 की धमाकेदार तैयारी

टाईगर 3 की धमाकेदार तैयारी

बात करें टाईगर 3 की तो सलमान खान की इस फिल्म के लिए धमाकेदार तैयारी चल रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं मनीष शर्मा। जिन्होंने बैंड बाजा बारात से अपना डेब्यू किया था और शाहरूख खान की फैन से तारीफें और कटाक्ष दोनों बटोरे थे। ये फिल्म मनीष शर्मा के लिए भी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी भारी भरकम एक्शन करते नज़र आएंगे। सूत्रों की मानें तो इमरान हाशमी के एंट्री सीन पर ही 10 करोड़ से ज़्यादा का खर्च किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X