GUESS करें सलमान ने सबसे पहले किसे दिखाई सुल्तान!

By Shivani Verma

सलमान खान की फिल्म सुल्तान आज रीलिज़ हो गई है। इनकी फिल्म ने रीलिज़ होते ही धमाल मचा दिया है। पूरे देश में सुल्तान सुल्तान की आवाज़ ही सुनाई दे रही है। सलमान ने फिल्म रीलिज़ होने से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग का ट्रायल रखा जिसमें उनके खास दोस्त और फैमिली मेंबर आए।

Sultan

इस स्क्रीनिंग के दौरान सलमान की 'अच्छी दोस्त' लुलिया वंतूर भी सलमान की गाड़ी में बैठकर पहुंची। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा, डेज़ी शाह, रितेश देशमुख, हिमेश रेशमिया, करन जौहर के साथ अन्य कई सेलिब्रिटी पहुंचे।

लेकिन दिलचस्प बात तो ये है कि सलमान की इस फिल्म स्क्रीनिंग को देखने के लिए जहां लुलिया ने 9 बजे की स्क्रीनिंग का समय चुना तो वहीं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ ने शाम की स्क्रीनिंग देखी। वहीं विराट कोहली ने भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग देखी।

[1st Day 1st Show: हाउसफुल शो...फैन्स का एलान....इस साल...बस सलमान...सिर्फ सुलतान!]

आपको बता दें कि अलि अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और वो दिन आज आ ही गया। ईद के इस खास मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म में फर्स्ट शो अभी तक धमाल मचा रहा है। इस फिल्म में सलमान की धमाकेदार एंट्री से थियेटर में शोर तक मच गया। इस फिल्म की शानदार स्टार्टिंग ने फैंस को खुश कर दिया।

फिल्म व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि अली अब्बास जफर की फिल्म सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बनेगी और यह पिछले साल आयी पाकिस्तानी हिट फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X