दिल्ली पुलिस के लिए 'दबंग 2' का स्पेशल प्रीमियर

सलमान खान की तो हर बात निराली है, वो जो करते हैं कमाल ही करते हैं। खबर है कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 2' को रिलीज करने से पहले उसका एक स्पेशल प्रीमियर करेंगे जो कि होगा दिल्ली पुलिस के लिए। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है लेकिन 18 दिसंबर को सलमान मियां इसे दिल्ली पुलिस वालों के लिए रिलीज करेंगे इसके जरिये वह शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे। सलमान संसद हमले में शहीद पांच पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे।

जहां सलमान मियां फिल्म के लिए इतना कुछ कर रहे हैं वहीं फिल्म के निर्देशक अरबाज खान ने कहा है कि फिल्म 'दबंग 2' केवल सलमान खान की ही फिल्म नहीं हैं बल्कि यह एक टीम वर्क है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मैं खुद शामिल हूं। मैंने इस फिल्म को 'दंबग' से जोड़ कर रखने की पूरी कोशिश की है। फिल्म के चरित्रों का ताना-बुना ऐसे बुना है ताकि लोगो को पुरानी कहानी देखते ही याद आ जाये।

अरबाज खान ने कहा कि केवल सलमान खान के और क्रिसमस पर रिलीज हो जाने से ही फिल्म अच्छी नहीं हो जाती है। फिल्म हिट होती है अच्छी कहानी और अच्छे निर्देशन से जिसका पूरा ध्यान फिल्म में रखा गया है। देखते हैं अरबाज खान की बातों में कितनी सच्चाई है और फिल्म का बॉक्सऑफिस पर क्या हाल होता है?

आपको बता दें कि फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज अभिनय कर रहे हैं। सलमान खान ने फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है।हमेशा ईद पर अपनी फिल्म की रिलीज करवाने वाले सलमान खान की 21 साल बाद कोई फिल्म आ रही है क्रिसमस के मौके पर। 21 साल पहले सलमान की पहली फिल्म 'मैने प्यार किया' प्रदर्शित हुई थी जो कि एक बड़ी हिट थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X