..................... Salman Khan was seen playing with Sania Mirza's son, fans showered love after watching the video - Hindi Filmibeat

Salman Khan: सानिया मिर्जा के बेटे के साथ खेलते नजर आए सलमान खान, वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई, किसी की जान को लेकर खबरों में बनें हुए हैं, फैंस के बीच सलमान के वीडियो और फोटोज खुब वायरल हो रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बेटे के साथ चिल करते नजर आ रहे हैं।

सुपरस्टार का यह वीडियो सानिया मिर्जा की बहन अनम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस एक्टर की तारीफ कर रहे हैं, साथ ही उनका सानिया के बेटे के साथ इस तरह से खेलते देख खुश हो रहे हैं। गौरतलब है सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में दुबई होकर लौटे हैं।

सलमान खान का यह वीडियो दुबई का ही है, जहां वह सानिया के बेटे और बहन के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान सानिया मिर्जा के बेटे इजहान मलिक के साथ दिखाई दे रहे हैं।

इस क्लिप में सलमान, इजहान और सानिया की बहन के साथ जमकर पोज दे रहे हैं। सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'दुबई में 24 घंटे। अगले सप्ताहभर कठिन काम के लिए ऊर्जा मिल गई है।'

यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान ने अपने इस अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। लोग इस क्लिप पर जमकर कमेंट करते हुए एक्टर और सानिया के बेटे पर प्यार लुटा रहे हैं। बैसे बता दे इन दिनों सानिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।

बता दें कि 21 अप्रैल को रिलीज हुई सलमान खान की 'किसी का भाई किसी जान' बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है। अब तक फिल्म 82.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म से कई नए सेलेब्स ने अपने करियर की शुरुआत की है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X