..................... Salman Khan was seen on Anant Ambani's back, Bhaijaan wrote this thing - Hindi Filmibeat

'ये आदमी देश को भी उठाएगा..' अनंत अंबानी की पीठ पर दिखे सलमान खान, भाईजान ने लिख डाली ऐसी बात

Salman Anant Viral Post: अनंत अंबानी का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया और इस दौरान कई सितारे भी उनके साथ में थे। लेकिन सलमान खान फिर से अनंत अंबानी के बर्थडे पर छाए रहे और जो भी सोशल मीडिया पोस्ट आ रहे हैं वो काफी चौकाने वाले हैं।

Salman Anant

सभी जानते हैं कि सलमान खान अनंत अंबानी के चहीते अभिनेता हैं और ये बात वो कई बार स्वीकार कर चुके हैं। इस वक्त सलमान खान का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान को अनंत अंबानी ने अपनी पीठ पर उठाया हुआ है। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने जो कैप्शन लिखा वो भी काफी शानदार है।

सलमान खान ने अनंत को लेकर लिखी ये बात

सलमान खान को अनंत ने पीठ पर उठाया हुआ है और मेगास्टार ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ''ये बात सुनो अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो... ये आदमी देश को भी उठाएगा... मेरे छोटे भाई अनंत जिंदाबाद... दिल और दिमाग का अंबानी अनंत आआअम्बानी शुद्ध आत्मा।''

सलमान खान के इस पोस्ट के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। सलमान खान और अनंत की ये पहली तस्वीर नहीं है जो कि मस्ती करते हुए सामने आई है। इसके पहले भी दोनों को इस तरह से हंसते खेलते देखा जा चुका है। सलमान खान इस वक्त मातृभूमि की शूटिंग कर रहे हैं और ये फिल्म फिर से शूट की जा रही है।

क्या बोले लोग

इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सलमान भाई हमेशा अद्भुत रहते हैं।'' एक ने लिखा, ''मुस्कुराओ ऐसे कि लगे मुस्कुराहट जिंदगी की जरूरत है।'' एक ने लिखा, ''भाई आप टाइम मशीन से अपने उमर को रिवर्स कर लीजिए।'' एक ने लिखा, ''हमें भाईजान बहुत पसंद है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये पोस्ट..

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X