मां को Kiss और दुलार करते दिखे सलमान खान, CCL के दौरान स्टेडियम से वायरल हुआ क्यूट वीडियो

सीसीएल (CCL) शुरु हो चुका है और बीते दिन मेगास्टार सलमान खान शारजाह में मुंबई हीरोज और केरल स्ट्राइकर्स के बीच उद्घाटन मैच में शामिल हुए। जाहिर है कि इस दौरान वो मुंबई हीरोज को सपोर्ट कर रहे थे।
ये सीसीएल का 10वां सीजन है और सोहेल खान के साथ वो इस क्रिकेट मैच को देखने लिए पहुंचे। गौरतलब है कि सोहेल सीसीएल खेलते हैं। इस दौरान कई वीडियो वायरल हुए लेकिन सबसे ज्यादा सलमान खान और उनकी मां सलमा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस दौरान सलमान खान अपने मां पर प्यार लुटाते हुए देखा गया। वीडियो में आप देखेंगे कि उनकी मां मैच का आनंद ले रही हैँ। इस दौरान सलमान खान उनसे बात करते नजर आए और फिर बैठकर मैच का आनंद लेते हुए उनके माथे और गालों पर किस करते नजर आए।
जैसे ही उनका ये वीडियो वायरल हुआ लोग बातें कर कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कभी पति नहीं बन पाया लेकिन अच्छा बेटा बन गया।'' एक का कहना है, ''चाहे आप कितने भी साल के क्यों न हो... माँ प्यार है।''
एक का कहना है, ''सलमान जी ने माँ के लिया क्या इज्जत कमाई है।'' एक का कहना है, ''सल्लू भाई जैसा दिल हर लड़का हकदार है।'' एक का कहना है, ''आज इंटरनेट पर सबसे प्यारा वीडियो।'' एक ने लिखा, ''अब्दु बुहत माखन लगता है सब को।'' इस तरह से ढेरों कमेंट्स वायरल हो रहे हैं।
सलमान खान ने ना सिर्फ मां बल्कि अपने भतीजी और भतीजे आयत और आहिल से भी बात की। ये उनकी बहन अर्पिता खान के बच्चे हैं। इस वीडियो में आपके बॉबी देओल भी दिख जाएंगे जो कि सलमान खान की मां से बात कर रहे हैं। इसके अलावा अब्दु भी है जो कि मां के पास खड़े होकर तस्वीर क्लिक करवा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications