'अंतिम' में अपने किरदार को निभाते हुए डर रहे थे सलमान खान, खुद कर डाला इतना बड़ा खुलासा!
मेगास्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की काफी समय से अपनी फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ को लेकर खबरों में हैं। ये फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हुई थी और दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म काफी पसंद की जा रही है और सलमान खान के साथ साथ आयुष शर्मा की काफी तारीफ हो रही है। इसी फिल्म के दमदार रिव्यू और सफल होने को लेकर सलमान खान ने एक बात कही है।
इस दौरान सलमान खान मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान सलमान खान का कहना था कि वो इस किरदार को लेकर घबराए हुए थे। ईटाइम्स के मुताबिक अंतिम में सलमान खान एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए काफी घबराए हुए थे।

इसका एक कारण ये भी था कि सलमान खान ने पहले अलग तरह के पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। सलमान खान ने कहा कि.. 'मैं अपने दिमाग में जानता था कि मैं इस किरदार के साथ क्या करना चाहता हूं।

सलमान खान बोले
मैं इसे ठीक उसी तरह निभाना चाहता था जैसा मुझे बताया गया था। महेश का भी यही विचार था। लेकिन जब मैंने किरदार निभाना शुरू किया, तो मैं डर गया, मुझे ऐसा लगा कि मैं तो कुछ कर ही नहीं रहा हूं। बाद में मुझे ऐसा लगा कि आयुष शर्मा इस तरह का दमदार किरदार निभा रहा है तो मुझे में निभाना है।'

बयान काफी चर्चा में है
सलमान खान का ये बयान काफी चर्चा में है और फैंस का कहना कि एक अलग तरह के सलमान खान उनको इस फिल्म में देखने को मिले हैं। सलमान खान ने इस फिल्म में एक सिख पुलिसवाले का किरदार निभाया है।

काफी सीरियस है
इस किरदार की बात करें तो ये काफी सीरियस है और अपने काम के प्रति ईमानदार है। सलमान खान ने जिस तरह का किरदार वांटेड और दबंग सीरीज में निभाया है उससे ये किरदार पूरी तरह से अलग है।

आयुष शर्मा की तारीफ
आयुष शर्मा की तारीफ इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा हो रही है। लोगों का कहना है कि उसने बहुत मेहनत की है।

टाइगर 3, किक 2 और भाईजान
सलमान खान इसके अलावा टाइगर 3, किक 2 और भाईजान जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैँ। इसके अलावा वो शाहरुख खान का फिल्म पठान में कैमियो रोल निभाते हुए नजर आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications