"अब सब कुछ ठीक है बस सलमान सेटल हो जाएगा"
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान हिट एंड रन केस पर फैसला आ चुका है और मुंबई हाईकोर्ट ने सलमान खान को 2002 हिट एंड रन केस के सारे आरोपों से बरी कर दिया है। लेकिन इन सबके बीच एक अफवाह सच साबित होती दिख रही है। और ये अफवाह है सलमान खान की शादी की।
हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि सलमान खान अगले साल के अंत तक शादी कर सकते हैं और ये अफवाह सच थी। कई कारण हैं कि 10 18 नवंबर को शादी कर सकते हैं। दरअसल, सलमान खान के करीबी दोस्त सुभाष घई ने कहा कि 13 साल से वो सज़ा काट रहा है। उसकी लाइफ में कोई चीज़ सेटल नहीं हो पा रही थी सिर्फ एक केस की वजह से।
मैं मानता हूं कि इस 2002 हिट एंड रन केस एक एक्सीडेंट था जिसमें एक आदमी की जान गई लेकिन इस हादसे ने सलमान खान को 13 साल तक परेशान रखा है। अब जब उसे मुक्ति मिल गई है तो वो जल्द ही और चीज़ों के बारे में सोचेगा और सेटल भी हो जाएगा।
गौरतलब है कि ये कयास कई बार लगाए गए हैं कि सलमान खान के शादी ना करने की वजह यही है कि उन पर कोर्ट केस चल रहा है और इसलिए वो कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे।
लेकिन अब सब सेटल दिख रहा है और सलमान कोर्ट के फैसले से एक दिन पहले लूलिया के साथ दिखे थे -


Click it and Unblock the Notifications












