सूरज-जिया के रिश्ते में फंसे सलमान
सलमान खान को लेकर विवादों का चलना बहुत ही आम बात है। लेकिन आजकल सलमान खान को लेकर जो विवाद चल रहा है वो बहुत ही अजीब और बहुत ही अविश्वसनीय है। इस बार सलमान खान एक प्रेम कहानी के घेरे में आए हैं। जिया खान और सूरज पंचोली के रिश्ते को लेकर बहुत सी बातें हो रही हैं और साथ ही इस प्रेम कहानी में सलमान खान को विलेन के रुप में दिखाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने सूरज को जिया से दूर किया और इसी वजह से जिया ने खदखुशी की। जिया खान के आत्महत्या के बाद से ही लोग इस सुसाइड की असली वजह जानने को बेताब हो रहे हैं लेकिन सारे सवाल और जवाब उलझते से नज़र आ रहे हैं।
जिया खान द्वारा खुद को अपने घर में पंखे से लटका देने के बाद से उनके ब्वॉयफ्रैंड सूरज पंचोली पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सूरज पंचोली को पुलिस ने अरेस्ट करके 13 जून तक हिरासत में रखा है। अब 14 जून को अदालत ही सूरज पंचोली के बेगुनाह होने या कसूरवार होने का फैसला करेगी। हालांकि अभी तक जितने भी सबूत मिले हैं सभी सूरज के खिलाफ ही हैं। साथ ही सलमान खान को भी इस केस ने लपेटे में ले लिया है और कहा जा रहा है कि सूरज और जिया को अलग करने के पीछे सलमान खान का भी हाथ है।

सलमान खान अपनी फिल्म हीरो में सूरज को बतौर लीड एक्टर कास्ट कर रहे हैं और इसके जरिये सूरज को बॉलीवुड में स्टैबलिश करने का प्रयास भी कर रहे हैं। खबर के अनुसार सलमान खान ने सूरज से कहा था कि वो जिया खान से दूर रहें ताकि उनका करियर अच्छा बन सके। लेकिन जब सलमान खान से इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्हें तो जिया और सूरज के बारे में कुछ पता ही नहीं था। फिल्हाल सलमान खान तो इस केस से अपनी दूरी बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन सूरज को लेकर कोर्ट क्या फैसला करती है ये पता चलेगा 14 जून को।


Click it and Unblock the Notifications