'सलमान खान को बार बार इनवाइट किया लेकिन वो नहीं आए..' राकेश रोशन का चौकाने वाला खुलासा!

Rakesh Roshan on Salman Khan- मेगास्टार सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर काफी बिजी हैं। लेकिन इस बीच राकेश रोशन ने कुछ ऐसा खुलासा किया है कि वो खबरों में हैं।
दरअसल राकेश रोशन अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में हैं और इसका नाम द रोशन्स है। गौरतलब है कि इससीक स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान को बुलाया गया था लेकिन इसके बाद भी वो इसका हिस्सा नहीं बने थे।
अब राकेश रोशन ने सलमान खान की इस बात को लेकर खुलासा किया है। उन्होने बताया कि क्यों सलमान खान इसका हिस्सा नहीं बने?
क्यों नहीं आए सलमान खान
राकेश रोशन ने खुलासा करते हुए बताया कि कई बार सलमान खान को आमंत्रित किया गया था लेकिन वो नहीं आ पाए। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि उनकी पर्सनल चीजें थीं। एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने इसको लेकर खुलासा कर डाला।
करण अर्जुन में सलमान और शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर भी राकेश ने काफी खुलकर बात की। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान काफी व्यस्त रहते हैं और यही कारण है कि वो द रोशन्स देखने के लिए नहीं जा पाए।
सिकंदर
सलमान खान की फिल्म सिकंदर की शूटिंग जारी है और इस वक्त वो रश्मिका मंदाना के साथ शूट कर रहे हैं। जी हां, सिकंदर में उनके साथ रश्मिका नजर आने वाली हैं। वो जिस भी फिल्म में होती हैं वो काफी शानदार होती है। हाल ही में वो अल्लू अर्जुन के साथ पु्ष्पा 2 का हिस्सा बनीं थीं। ईद 2025 में रिलीज होने जा रही सिकंदर कैसा कलेक्शन करती है इसको लेकर आपको इंतजार करना पड़ेगा..


Click it and Unblock the Notifications











