..................... सलमान खान फिर बचे! पूरी हो चुकी थी प्लानिंग, पुलिस ने गिरफ्तार किए लॉरेंस बिश्नोई के 4 गुंडे! Salman Khan was going to be attacked by recce, police arrested 4 people of Lawrence Bishnoi gang - Hindi Filmibeat

सलमान खान फिर बचे! पूरी हो चुकी थी प्लानिंग, पुलिस ने गिरफ्तार किए लॉरेंस बिश्नोई के 4 गुंडे!

salman khan lawrence bishnoi

मेगास्टार सलमान खान की कार पर हमले की प्लानिंग चल रही थी और इस बीच पुलिस ने 4 लोगों को धर दबोचा है। एएनआई की एक रिपोर्ट में जो चौकाने वाले खुलासे हुए हैं वो आपको हैरान कर देंगे।

खबर है कि कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार सदस्यों रेकी करके सलमान खान पर हमला करने की फिराक में थे। इसका पका चलने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा हमलाल करने की प्लानिंग कर रहे 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा और गोल्डी बराड़ शामिल हैं। देखने वाली बात होगी कि इस केस में किस तरह का अपडेट आता है।

पाकिस्तान से हथियार मंगाने की प्लानिंग

सामने रिपोर्ट्स काफी हैरान करने वाली हैं। सलमान खान पर हमले की प्लानिंग कर रहे इन आरोपियों ने पाकिस्तान से हथियार मंगाने का योजना बनाई थी। इसके बाद व सलमान खान पर हमला करके श्रीलंका जाने वाले थे। लेकिन पुलिस ने इनकी प्लानिंग की धज्जियां उड़ा दी हैं। गिरफ्तार हुए लोगों में धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नाहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान शामिल हैं। ये चारों नामी बदमाश हैं और इनपर कई मुकदमें हैं।

घर और फार्म हाउस की रेकी की थी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सारे मामले से पर्दा उठा दिया है। पता चला है कि हमले को अंजाम देने के लिए सलमान खान के घर और फार्महाउस की रेकी की गई थी। आरोपी अजय कश्यप ने वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान में डोगर नाम के शख्स से संपर्क किया और पड़ोसी देश से एके-47 जैसे हथियार मंगवाए गए। हालांकि अब सभी सलाखों के पीछे हैँ। सलमान खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Read more about: salman khan lawrence bishnoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X