सलमान को गिफ्ट में मिली ऑडी क्यू7

ऑडी इंडिया के प्रमुख माइकल पर्शके ने एक फंक्शन में सलमान खान को यह आलीशान कार भेंट की। सलमान ने इस मौके पर कहा, मैं काफी खुश हूं और कार देने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। यह बेहद खूबसूरत है। हमने फिल्म में यह कार इस्तेमाल की थी और अब उन्होंने सचमुच में मुझे यह कार दे दी। मैं चाहता हूं कि मुझे हर फिल्म में कार मिले ताकि मुझे कारों पर पैसा खर्च न करना पड़े।
फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर ने ऑडी क्यू 7 कार ही इस्तेमाल की है। वैसे बॉलीवुड में कई सितारों के पास यही कार है। सलमान ने इस फंक्शन में कैट के बारे में कहना ना भूले कैटरीना कैफ के पास भी इसी मॉडल की कार है।


Click it and Unblock the Notifications











