#Ziddi: सलमान की डिमांड थी - अजय को करो OUT और ऐश को IN!
[बॉलीवुड समाचार] संजय लीला भंसाली और सलमान खान की दोस्ती के किस्से यूं तो काफी मशहूर हैं लेकिन उससे भी ज़्यादा मशहूर हैं उनके झगड़े। हालांकि किसी को नहीं पता कि इस झगड़े का कारण था क्या।
और धीरे धीरे पुरानी बातें खुल खुलकर सामने आ रही हैं। ताज़ा है हम दिल दे चुके सनम के सेट का एक वाकया जहां सलमान खान संजय लीला भंसाली को फिल्म का एंड बदलने की सलाह दे रहे थे और अड़ ही गए थे।
[ना सलमान बाजीराव थे, ना मैं मस्तानी - ऐश्वर्या राय!]
सलमान का मानना था कि फिल्म के एंड में ऐश्वर्या यानि कि नंदिनी को वनराज नहीं बल्कि समीर के साथ जाना चाहिए। इस बात को समझाने के लिए सलमान सूरज बड़जात्या तक को सेट पर ले आए थे ।
सूरज ने भंसाली को समझाया कि क्यों फिल्म के एंड में कर्तव्य को प्रेम के आगे हार जाना चाहिए। हालांकि भंसाली ने किसी की सलाह नहीं ली और वही किया जो तय था।
[तगड़ा Rumor: ऐश्वर्या राय ने काफी इंजॉय किया प्रेम रतन धन पायो!]
जानिए सलमान की कुछ डिमांड्स और बातें जिनके बारे में भंसाली ने खुलकर बात की -


Click it and Unblock the Notifications


