सलमान ने कहा था, 'मैंने प्यार किया' से ज्यादा हिट होगी DDLJ
सुपरस्टार सलमान खान को शाहरूख खान की फिल्म डीडीएलजे बहुत पसंद आई थी। लिहाजा, जब पूरी बॉलीवुड नगरी कह रही थी यह फिल्म शाहरूख के करियर को खत्म कर देगी, तब सलमान ने कहा था कि डीडीएलजे इतिहास रचेगी।

सलमान खान ने डीडीएलजे देखकर कहा था कि यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित होगी और यह 'मैंने प्यार किया' से भी ज्यादा बड़ी कामयाबी हासिल करेगी। आपको बता दें, मैंने प्यार किया सलमान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। बहरहाल, सलमान का कहा सच साबित हुआ और डीडीएलजे ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए और भारतीय सिनेमा की 1000 हफ्ते पूरी करने वाली इकलौती फिल्म बन गई है।
शनिवार रात दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रोमांटिक जोड़ी शाहरूख खान और काजोल कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में दिखे। इस मौके पर शाहरूख ने फिल्म से जुड़े कई राज खोले और कई अनसुनी बातें बताई।
इसी मौके पर शाहरूख ने बताया कि दिलवाले से पहले वह डर और बाजीगर जैसी फिल्में कर चुके थे, जिसके बाद उनकी छवि निगेटिव हीरो वाली बन गई थी। लिहाजा, जब आदित्य चोपड़ा ने उन्हें डीडीएलजे की कहानी सुनाई थी तो शाहरूख खुद भी इसके लिए राजी नहीं हुए थे।
शाहरूख के अनुसार, उनकी इमेज रोमांटिक हीरो की बिल्कुल नहीं थी। सब यही कर रहे थे कि डीडीएलजे बड़ी फ्लॉप होगी। लेकिन उस वक्त सिर्फ सलमान को भरोसा था कि यह फिल्म मेगा हिट साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











