सलमान खान मेरे साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे, इसलिए संगीता बिजलानी ने नहीं की थी शादी- सोमी अली

सलमान खान का पास्ट बार बार उनके सामने आकर खड़ा हो जाता है। पाकिस्तानी अदाकारा सोमी अली तो वक्त हाथ धोकर सलमान खान के पीछे पड़ी हैं और ऐसी बयानबाजी कर रही हैं जो कि हैरान करने वाली है।
अब उन्होने संगीता बिजलानी से सलमान की शादी क्योंकि टूटी इसको लेकर एक कहानी सुनाई है। उन्होने बताया कि क्यों शादी के कार्ड्स तक छपने के बाद सलमान खान से संगीता बिजलानी की शादी नहीं हुई।
सोमी अली का दावा है कि संगीता बिजलानी ने शादी के कार्ड्स छपने के बाद सलमान खान उनके साथ कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद संगीता बिजलानी भड़क गईं थीं और सलमान खान से शादी नहीं की। सोमी ने कहा कि सलमान खान संगीता बिजलानी को मेरे लिए धोखा दे रहे थे।
हालांकि सोमी अली की बातों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सलमान खान और संगीता बिजलानी अभी भी अच्छे दोस्त हैं और दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया जाता है।
हालांकि सलमान खान इन आरोपों पर किसी तरह का रिएक्शन देंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। सोमी अली ने हाल ही में सलमान खान के खिलाफ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने भाईजान के पिता सलीम खान को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
सोमी ने अपने पोस्ट में लिखा, सलमान ने तुमने मेरा सबकुछ छीन लिया है। तुम भी अपने पिता जैसे हो जिसने कई सालों तक अपनी पत्नी और तुम्हारी मां का शोषण किया है। इस तरह से वो लगाता सलमान खान को टारगेट करती हैं और लाइमलाइट में बनी रहती है। कई बार सलमान खान के फैंस उनको जमकर खरी खोटी सुनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











