..................... राधे की पाइरेसी पर भड़के सलमान खान, कहा- यह गैर कानूनी है | Salman Khan warns those pirating Radhe Your Most Wanted Bhai- You will get into trouble - Hindi Filmibeat

राधे की पाइरेसी पर भड़के सलमान खान, कहा- 'यह क्राइम है, आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाएंगे'

पिछले कुछ समय से पाइरेसी की समस्या फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी समस्या बन कर सामने आई है। सिर्फ हिंदी ही नहीं, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम जैसी भाषाओं में भी फिल्मों के लीक होने की खबरें सामने आती रही हैं। सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई रिलीज होने के कुछ ही घंटों में ऑनलाइन कर दी गई है और अब यह पाइरेटेड वेब-साइट्स पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

बता दें, सलमान खान और ज़ी स्टूडियो ने इसे लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि पाइरेसी करने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा।

Radhe Your Most Wanted Bhai

सलमान खान ट्विट करते हुए लिखा- "हमने आपको फिल्म राधे per view 249 रुपये के बहुत ही रीजनेबल कीमत पर दी। इसके बावजूद पाइरेटेड साइट्स राधे को गैर कानूनी रूप से स्ट्रीम कर रहे हैं जो कि एक गंभीर अपराध है। साइबर सेल इन पायरेटेड साइट्स के ख‍िलाफ एक्शन ले रही है। प्लीज पायरेसी में शामिल ना हों नहीं तो साइबर सेल आपके ख‍िलाफ भी कार्रवाई करेगा। बात को समझें आप साइबर सेल के साथ बहुत बड़ी परेशानी में फंस जाएंगे.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X